संभल, जनवरी 11 -- संभल। नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुरसानी-शरीफपुर मार्ग पर रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव के पास ही उसका बिस्तर भी मिला, जिससे ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक भीख मांगने वाला प्रतीत हो रहा है, जो संभवतः रात में उसी स्थान पर सो गया था। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि मृतक का शरीर अकड़ चुका था, जिससे मौत रात में होने की आशंका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.