बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। दवाई लेने के लिए घर से निकले युवक का शव नदी किनारे झाडियो में बाइक समेत पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके उपर बाइक भी पड़ी थी। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को जानकारी दी। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार की दोपहर पुलिस को डायल 112 नंबर पर फोन पर मालन नदी के पुल के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक सड़क किनारे गढ्ढे में झाड़ियों में बाइक के नीचे दबा पड़ा था। मृतक के मुंह पर चोट के निशान मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान बबलू सैनी (26) पुत्र ओमप्रकाश सैनी निवासी गांव निवाड़ी किसनवास थाना मंडावर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.