हापुड़, जनवरी 7 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहड़रा के जंगल में महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। मृतका के शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाने का प्रयास भी किया गया था। सूचना पर बहादुरगढ़ थाना समेत गढ़ और सिंभावली पुलिस भी पहुंची। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। गांव लहड़रा निवासी अमित के खेत में बुधवार सुबह पिंटू गन्ने की छोल करने पहुंचा तो उसने वहां एक महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देखा। बहादुरगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक मय पुलिस टीम के पहुंच गए। वहां उन्होंने आला अधिकारियों को अवगत कराया। महिला का काला पड़ा चेहरा देखकर आशंका जताई जा रही है कि शिनाख्त मिटाने के लिए ज्वनशील पदार्थ मृतका के चेहरे पर डाला गया था। 10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है शव लोगों का कहना थ...