बागपत, फरवरी 16 -- पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच खंड विकास कार्यालय से चार खाली मतपेटियों के चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने ब्लॉक के एक कमरे में नकब लगाकर चार खाली मतपेटी चोरी कर ली है। एडीओ पंचायत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी। एडीओ पंचायत पवन राणा ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लॉक के एक कमरें में कुल 784 मतपेटियां स्टोर रूम में सुरक्षित रखी गई थीं। चोरों ने कमरे की दीवार में नकब लगाकर चार मतपेटी चोरी कर ली। सुबह के समय जब घटना की जानकारी हुई तो अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पेटियों का मिलान करने पर उनमें चार पेटियां कम पाई गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले को गंभीर मानते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) पवन राणा ने अज्...