मुजफ्फर नगर, सितम्बर 29 -- कस्बे के सनराईज पब्लिक स्कूल में महिला पुलिस कर्मियों का एक दल मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पहुंचा। महिला दरोगा मनोरमा चौधरी, कांस्टेबल मोनिका चौधरी, संध्या व दीपा ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को उनकी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन की विस्तार से जानकारी दी। दरोगा मनोरमा चौधरी ने कार्यक्रम में 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 (एम्बुलेंस) और 1098 (चाइल्डलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में बताया। स्कूल छात्राओं ने महिला शक्ति अभियान पर आधारित एक भव्य नाटिका का आयोजन भी किया। जिसकी सभी के द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर संरक्षक राकेश गर्ग, अध्यक्ष सुशील गर्ग, प्रबंधक निशांत गर्ग, प्रधानाचार्य विनीत कुमार, अनीता सैनी, सा...