हरदोई, जून 8 -- हरदोई। सनमानी वैश्य समाज सेवा समिति ने दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन किया। राम जानकी मंदिर में प्रभु श्री राम के पूजन के साथ ही वैवाहिक रस्म पूरी करवाई गई। आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद देकर विदा किया। बारात सनमानी वैश्य धर्मशाला से निकली। इसमें हाथी, घोड़े, ऊंट, पालकी और कारों का काफिला रहा। रामजानकी मंदिर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ, जिसमें 12 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति रिवाज से हुआ। समिति ने नवदंपतियों को बेड, कंबल, प्रेशर कुकर, गैस चूल्हा, आभूषण के साथ गृहस्थी का सामान उपहार में दिया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने प्रत्येक जोड़े को 5100 रुपये उपहार में देने की घोषणा की। राज्यमंत्री ने कहा, इस प्रकार के सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को समाप्त कर देंगे। इनका प्रोत्साहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.