प्रयागराज, जनवरी 24 -- माघ मेला के सेक्टर तीन में संचालित संत निरंकारी मंडल के स्वास्थ्य शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कुशीनगर के संत सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मनुष्य का जन्म देवताओं को भी दुर्लभ है। इसी जन्म में ही परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तम मानव को सद्गुरु की कृपा से परमात्मा का बोध हो जाता है। आज संत निरंकारी मिशन, सद्गुरु माता सुदीक्षा के मार्गदर्शन में लोगों को परमात्मा का बोध कराकर मानव जीवन को सफल बना रहा है। क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कुमार सचदेव ने आभार व्यक्त किया। सत्संग का संयोजन केन्द्रीय प्रचारक आरएल शुक्ल, विनोद साहिब, अशोक शास्त्री, बख्शी राम, सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.