हापुड़, मार्च 24 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा जारी है। कथा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। यह श्रीमद् भागवत कथा विशेष रूप से छात्रों के उत्थान एवं चारित्रिक गुणों के विकास के लिए आयोजित की गई है। श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस की कथा का शुभारंभ श्रीमद्भागवत आरती एवं भगवान श्रीकृष्णा की वंदना से हुआ। इसके बाद व्यास पीठ पर विराजमान प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. शैल बिहारी दास महाराज ने भगवद् प्राप्ति के लिए सद्गुरु को सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बिना सद्गुरु की कृपा के हम भगवद् प्राप्ति नहीं कर सकते हैं। सद्गुरु की कृपा से बैकुंठ तक के धाम को भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने दो तरह के शिष्य बताएं। एक वे जो गुरुजी के कहने पर कार्य करते हैं और दूसरे जो गुरुजी के चाहने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.