मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। सद्भावना कप अंतर-जिला फुटबॉल टूर्नामेंट मार्च में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए बीते सोमवार को बरियारपुर टाउन क्लब के पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की एक बैठक महादेवा मध्य विद्यालय, बरियारपुर के मैदान में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता मुकेश कुमार सिंह ने की थी। बैठक में तय किया गया था कि, होली के बाद टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मैदान की खराब स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई थी और उसे दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया था। इसी के मद्देनजर इसके समतलीकरण और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद ली जा रही है। वहीं, टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए मुकेश कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.