मुंगेर, नवम्बर 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जमालपुर की ओर से आज सद्गुरू नानक देव महाराज की 556वीं जंयती पर प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। प्रकाशोत्सव के पूर्व संध्या पर गुरु सिंह सभा मंदिर में निशान साहिब की सेवा की गयी। अखंड पाठ साहिब, शब्द कीर्तन पाठ, अरदास कार्यक्रम में सिख समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा मंदिर परिसर जो बोले सो निहाल, सत श्री काल के जायकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व 15 दिनों से लगातार चल रहे शब्द कीर्तन एवं नितनेम की समाप्ति की गई। महिलाओं ने पूरे गुरुद्वारे की परिक्रमा किया एवं शब्द कीर्तन करते हुए निशान साहिब की सेवा की। मौके पर सचिव बलविंदर सिंह अहलूवालिया ने बताया कि सिखों की शान का प्रतीक निशान साहिब है। इसे इतने ऊंचे फहराया जा...