बागपत, जनवरी 31 -- जिवाना गुलियांन के सिद्धगुरू आध्यात्मिक पीठ नीलकंठ आश्रम में महागुरुदेव अवतरण महोत्सव प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे पंच दिवसीय सामवेद परायण महायज्ञ के तीसरे दिन सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि सदगुरु कृपा से आत्मकल्याण होता हैं। मनुष्य को जीवन मे पाप कर्म से बचना चाहिए और अधिक से अधिक श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। जो भक्तजन यज्ञ में आहुति प्रदान कर रहे हैं वो बड़े सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा गुरुसेवा बड़े पुण्य कर्मों से मिलती हैं। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने श्रद्धालुओं को वेदोंपदेश दिये। उदगाता अंकित शास्त्री ने सस्वर वेदमंत्रों का उच्चारण कर ईश भक्ति से ओतप्रोत समधुर भजन प्रस्तुत किये। यज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तगणों ने आहुतियां दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.