मिर्जापुर, मार्च 6 -- सक्तेशगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। परम हंस आश्रम सक्तेशगढ़ का वातावरण बुधवार को भक्तिमय उल्लास से भर उठा जब स्वामी अड़गड़ानंद महाराज दो माह बाद मुंबई पालघर आश्रम से सक्तेशगढ़ लौटे। उनके स्वागत में पूरा आश्रम परिसर श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा। बुधवार की करीब दोपहर 2:40 बजे, जैसे ही स्वामीजी का हेलीकॉप्टर आश्रम परिसर में उतरा, हज़ारों की संख्या में कतारबद्ध भक्तों ने सद्गुरु देव भगवान की जय के उद्घोष से आकाश को गुंजायमान कर दिया। हेलिपैड पर उतरते ही श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और दंडवत प्रणाम कर स्वामीजी का अभिनंदन किया। आश्रम में चारों ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। स्वामीजी के दर्शन पाते ही कई भक्त भाव-विभोर होकर श्रद्धा में डूब गए। चारों ओर पटाखों की गूंज और जयघोष की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान होता रहा। स्वामी अड़गड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.