वाराणसी, जून 14 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सारनाथ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्लोबल लाइट हाउस के परिसर में शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी का नागरिक अभिनंदन किया गया। उनका 83वां जन्मदिन मनाया गया। आध्यात्मिकता के द्वारा मानवता की बेमिसाल सेवाओं के 67वें वर्ष पर श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन कर कृतज्ञता ज्ञापित की। इस दौरान ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी ने कहा कि सद्गुण ही मानव जीवन का सच्चा शृंगार है। नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से मानवता के श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण होता है। इससे हम स्वयं को सुरक्षित, संरक्षित एवं गौरवशाली बना सकते हैं। संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपेंद्र ने कहा कि दीदी ने अपने बाल्यकाल से हीं परमात्मा शिव प्रदर्शित पथ की अनुगामी बनकर अपना जीवन मानवता की सेवा में न्यौछावर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.