मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- क्षेत्र के गांवों में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से किसान परेशान खौफजदा हैं। वे अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। सोमवार को सदुपुरा के जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान देखे गए। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। छजलैट के लगभग दो दर्जन गांवों में तेंदुए का आतंक है। इनमें पोटा, नीधि, मानपुर, मुंडाला, फत्तेहपुर सीमला, मुंडाखेडी, सदुपुरा आदि गांव शामिल हैं। सोमवार को सदुपुरा के जंगल में तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए। क्षेत्र कें नंदू, अशोक कुमार, रिंकु आदि ने बताया कि रोड के किनारे गीले खेत में तेंदुए के पैरो के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। किसानों का कहना है की इसी पांच सौ मीटर के दायरे में तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है की जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर पिंजरा लगाने की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.