मधुबनी, जून 22 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। केवाईसी के तत्वावधान में बेनीपट्टी के ब्लॉक बायपास रोड में 11 वें अंतराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया गया। 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य को थीम बनाते हुए योगाभ्यास कराया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के योग प्रशिक्षक सुन्दरम कुमार झा ने विभिन्न आसनों में योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग से शरीर के अंदर रहे विनासकारी तत्वों का नाश होता है। दुषित विकारों के नष्ट होने से शरीर व मन में स्थिरता का अविर्भाव होता है जिससे मन और तन स्वस्थ्य रहता है। योगाभ्यास में पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, ईओ गौतम आनंद सहित अन्य पुरूष-महिलाएं शामिल हुए। विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि योग हमारी पूर्वजों का धरोहर है। इतिहास साक्षी है कि योग के बल पर ही सैकड़ों वर्ष तक ऋषि:मुनियों ने स्वस्थ ...