गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- सारे सम्मान सदानीरा महोत्सव में 24 अक्टूबर को प्रदान किये जायेंगे महोत्सव के अध्यक्ष साहित्यकार सर्वेश तिवारी श्रीमुख ने दी जानकारी गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के करवतही बाजार में होने वाले प्रसिद्ध सदानीरा महोत्सव में प्रति वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा हो गयी है। सदानीरा महोत्सव के अध्यक्ष साहित्यकार सर्वेश तिवारी श्रीमुख ने बताया कि इस वर्ष 'सदानीरा साहित्य सम्मान इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर और फरवरी नोट्स, जोगी वीर और मास्क मेनिफेस्टो जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक डॉ. पवन विजय को दिया जा रहा है। यह पुरस्कार पूर्व में अनंत विजय, नवीन चौधरी, आशीष त्रिपाठी को दिया जा चुका है। इस वर्ष का 'पण्डित शर्मानन्द देहाती लोक सम्मान प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता कुणाल सिंह को दिया जा रहा है। इसके ...