गाजीपुर, अप्रैल 10 -- नन्दगंज। क्षेत्र स्थित एक पैलेस में सदर विधानसभा क्षेत्र के सदस्य सम्मलेन का उद‌्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा पार्टी नैतिक मूल्यों की रक्षा में निहित संस्कारों के मजबूत आधार पर सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से करती रहती है। आज अगर देखा जाए तो संवैधानिक अधिकारों में निहित समस्त मूल्यों के पालन में अव्वल अगर किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता है, तो वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा द्वितीय व तीसरे सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्सहवर्धन किया। इधर मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर, जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल के सुरवत स्थित कौशिक महाविद्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता म...