बक्सर, अप्रैल 10 -- ब्रह्मपुर। भाजपा की स्थापना दिवस और लिए गए निर्णय के आलोक में 6 दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ब्रह्मपुर मंडल नगर तथा ग्रामीण मंडल में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्मपुर नगर के मंडल प्रभारी संध्या पांडेय जिला मंत्री व ग्रामीण के मंडल प्रभारी विनोद राय जिला महामंत्री ने भाग लिया। इसका आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। संचालन ललन कुंवर तथा भुटेली तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान मौजूद सक्रिय सदस्यों ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इससे सुशील कुमार पिंटू, आदित्य राज, जिउत साह, अरुण कुमार, रतन यादव व आदित्य कुशवाहा थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.