जमशेदपुर, फरवरी 10 -- राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव की मौजूदगी में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुभाष यादव को बदलने की मांग उठी। नेताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष के रहते संगठन रसातल में चला गया है। इनके रहते सदस्यता अभियान ठीक से चल ही नहीं सकता। इसलिए इन्हें बदला जाना चाहिए। और यह मांग सुभाष यादव की मौजूदगी में ही उठी। जिला युवा राजद के पूर्व अध्यक्ष विनोद यादव सहित कई नेताओं ने उन्हें हटाने के पक्ष में आवाज उठाई। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे यादव समन्वय समिति के पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज में शामिल होने आये हैं। इस दौरान राजद के सदस्यता अभियान की समीक्षा भी कर ली। उन्होंने बताया कि हर विधान सभा क्षेत्र में 25-25 हजार सदस्य बन...