आदित्यपुर, फरवरी 21 -- आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला इकाई के तात्वावधान में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन की अध्यक्षता में आदित्यपुर के अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5 सौ लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली। इसमें वार्ड संख्या 20,वार्ड संख्या 21,वार्ड संख्या 16 तथा वार्ड संख्या 35 के लोग शामिल है। कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 24 से समाजसेवी हेमंत महतो के नेतृत्व में 50 युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। जिले में आगामी 28 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। कार्यक्रम के दौरानमनोहर कर्मकार,सुशीला दास,सोनमणि लोहार,शेख हसन,राहुल महतो,राजा हेंब्रम,रौशन महतो,अंकित चौधरी,गौरभ कटियार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...