महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में बी. पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और प्रदेश यूनियन से अगली सूचना नहीं मिलती, तब तक जनपद इकाई इस अभियान से पूर्ण रूप से दूरी बनाए रखेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने किया। कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता को बैठक के बाद मांग पत्र सौंपा। प्रदेश यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद उर्फ हनुमान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में जोरदार पैरवी की जा रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, रामगोपाल यादव, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री मनोज यादव, सं...