उरई, नवम्बर 21 -- उरई। कांग्रेस कमेटी ने अजनारी में सदस्यता अभियान चलाया। संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति राजू ऊमरी की मौजूदगी में पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने 50 लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। सभी को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, विशिष्ट अतिथि कमल दोहरे, महिला नेत्री शकुंतला पटेल, भवन त्रिपाठी, संतोष कुमार प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णपाल, गंगाराम कुशवाहा के समक्ष आधा सैकड़ा लोगों ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। जिसमें वीरेंद्र कुमार प्रजापति, बबलू कुशवाहा, तौफीक खान, बली मोहम्मद, राजेंद्र कुमार आदि ने संकल्प लिया कि वह पार्टी निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी नेता प्रियंका के हाथों को मजबूत करते हुए आवाज बुलंद करेंगे।

हिं...