देवरिया, मार्च 18 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें माता देवरही के दर्शन स्वरुप चित्र भेंट किया। इस दौरान उन्होंने महामहिम को देवरिया लोकसभा के विकास के लिए संकल्पित 'प्रोजेक्ट अमृत प्रयास एवं 'पूर्वांचल क्रांति दिवस के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रपति ने देवरिया की जनता को संदेश देते हुए कहा कि सांसद त्रिपाठी का 'अमृत प्रयास सराहनीय है। देवरिया लोकसभा की जनता को आत्मबल के साथ अपने क्षेत्र के विकास में जुटना होगा, जिसमें सबका प्रयास अतिमहत्वपूर्ण है। सांसद ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलकर 'विकसित देवरिया का संकल्प और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा मिलने के लिए दिए गए समय के लिए उनके प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.