बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। सदर विधायक ने गुरुवार को भटोली और गोविंद नगला में 35 लाख से निर्मित सीसी का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि किसी भी गांव और कस्बे को विकास से अछूता नहीं रखेंगे। जहां जैसी आवश्कता होगी वहां वैसा विकास कार्य किया जाएगा। विधायक ने सालारपुर में 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण करना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का प्रतीक है। हमारी सरकार और हम सभी जनप्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठिठुरे नहीं, कोई भी असहाय खुले आसमान के नीचे ठंड से परेशान न हो-इसी उद्देश्य से यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही हैं और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.