बदायूं, मार्च 14 -- हरि बोल सेवा समिति द्वारा गुरुवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में होली के अवसर पर दातागंज तिराहा, गौरी शंकर मंदिर तिराहा, रानी अवंती बाई लोधी तिराहा एवं एआरटीओ चौराहे पर निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गये। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हरि बोल सेवा समिति ने यह संकल्प लिया है कि आने वाले समय में जनपद का प्रत्येक मोटरसाइकिल चलाने वाला व्यक्ति सिर पर हेलमेट लगाये हो। इसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सदर विधायक ने आवाहन किया कि बिना हेलमेट पहने न बाइक चलायें न बैठे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, समिति अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.