पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भट्ठा बाजार चित्रवाणी रोड स्थित सार्वजनिक काली मंदिर परिसर में विधायक निधि से लगभग पंद्रह लाख की राशि से निर्मित भवन का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने किया। इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं क्षेत्र के सम्मानित बुज़ुर्गों के साथ नये भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। समारोह में विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की तथा स्थानीय कठिनाई से अवगत हुए। विधायक ने कहा कि नवनिर्मित भवन का नाम स्मृति शेष पूर्णिया के पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल भवन होगा। विधायक ने कहा एनडीए की सरकार में पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में लगातार विकास हो रहा है तथा भविष्य में इसे विकसित पूर्णिया बनाना है। विधायक विजय खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.