बदायूं, जुलाई 21 -- कछला गंगा घाट से कांवड़ भरकर बदायूं आने वाले सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से अपनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ लेकर आये हैं। सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए उनके कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे। जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है यह सब सीएम योगी के नेतृत्व में संभव हो रहा है। योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बम बम भोले सुनाई दे रही है इस प्रकार 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बने। रविवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुबह कछला गंगाघाट पहुंचे। कांवड़ भरने के बाद बदायूं लौटे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से सदर विधायक का स्वागत किया। सबसे पहले पुलिस ...