एटा, जनवरी 8 -- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के कार्यालय पर हुई। बैठक में विधानसभा एटा के 428 बूथों से सम्बन्धित मतदाता सूची के प्रकाशन की विस्तृत जानकारी दी गयी। मतदाताओं को बताया गया कि यदि कोई पात्र मतदाता छूट गया हो, तो प्रारुप-6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र और आयोग से निर्धारित किये गये 11 दस्तावेजों में से कोई 2 दस्तावेज प्रारूप 08 के साथ भरकर संबंधित बीएलओ को निर्धारित अवधि में जमा करा सकते है। बैठक में चोब सिंह बघेल (पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी), रामनिवास यादव (वोटर्स पार्टी), राजाराम यादव (जिला सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी), अरुण कुमार (सोशल मीडिया, भ...