रांची, मार्च 24 -- रांची, संवाददाता। रांची सदर अस्पताल में पहली बार गर्दन के आसपास की स्पाइन की सफल सर्जरी की गई। इस बीमारी को सर्वाइकल कैनाल स्टेनोसिस कहा जाता है। चिकित्सकों के अनुसार, इसका ऑपरेशन काफी परेशानी भरा होता है। रांची के एक ऑटो चालक अपने दोनों हांथों में झिनझिनी दर्द और कंपन से लंबे समय से परेशान था। सदर अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। न्यूरोसर्जन डॉ अशोक मुंडा ने मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। मरीज को गर्दन के स्पाइन क्षेत्र में आठ स्क्रू और दो टाइटेनियम के रॉड स्थाई रूप से लगाए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया के डॉ जयवंत के अलावा कई स्टॉफ नर्स मौजूद रहे। बता दें कि सदर में एक महीने से न्यूरोसर्जरी में ऑपरेशन की शुरुआत हुई है। उसके बाद से ही लगातार कई दुर्लभ ऑपरेशन किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.