आगरा, मई 24 -- सदर क्षेत्र निवासी एक युवती भयभीत है। जंगजीत नगर के पास दिनदहाड़े उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। आरोपित बेखौफ था। युवती को थप्पड़ मार दिया। कोई मदद को आता इससे पहले आरोपित भाग गया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपित स्कूटर पर सवार था। युवती सिलाई का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि घटना 21 मई की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिले हुए कपड़े ग्राहक को देकर पैदल अपनी दुकान पर आ रही थी। रास्ते में स्कूटर सवार एक युवक मिला। आरोपित ने काले कपड़े पहन रखे थे। घूरते हुए आगे चला गया। वापस लौटकर आया। उसके कपड़े खींचने लगा। कमर पर तेजी से थप्पड़ मारा। वह बुरी तरह सहम गई। मदद के लिए शोर मचाने लगी। आरोपित जंगजीत नगर कॉलोनी से शमसाबाद मार्ग की तरफ भाग गया। घटना के बाद...