हजारीबाग, मई 13 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदर प्रखंड प्रमुख बीना देवी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के कारण रैयतों का काम नहीं हो पा रहा है। इस संबंध मे कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीसी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी इस भ्रष्ट कार्यशैली की लिखित जानकारी दी गई है। परंतु स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अंचल कार्यालय के कर्मी कार्य दिवस में भी कार्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं। जिसमें सामान्य नागरिकों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, एलपीसी, रसीद या म्यूटेशन जैसे जरूरी कार्यों में परेशानी हो रही है। उपप्रमुख रविकांत सिंह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में ...