मेरठ, दिसम्बर 22 -- मेरठ। सदर स्थित दुर्गाबाड़ी दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जैन चेतना फोरम के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्री भक्तांबर स्तोत्र महामंडल विधान का आयोजन किया। विधानाचार्य पंडित आशीष शास्त्री के निर्देश में विधान में लगभग 270 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सौ धर्म इंद्र पंकज जैन ने श्रीजी का अभिषेक और शांति धारा करके विधान आरंभ किया। सुनील जैन, प्रवीण जैन और जयपाल जैन ने दीप प्रज्जवलित किया। मयूरी जैन ने ध्वजारोहण कराया। कुबेर इंद्र इंद्राणी स्वाति जैन ने रत्नों की वर्षा की। निष्ठा जैन, रेणु जैन और प्राची जैन ने कलश स्थापना कर भक्तामर स्तोत्र मांडला स्थापित किया। संजीव जैन ने बताया कि भक्तांबर महामंडल विधान जैन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली विधान माना जाता है। इसके आयोजन से आत्मशुद्धि, सुख-समृद्धि, शांत...