किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज। संवाददाता अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को किशगनंज सदर थाना में सदर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारियों व महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन व अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने महिला पुलिस कर्मियों को बुके देकर सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने वालों में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अनु कुमारी,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक स्वाति पटेल,पुष्पम कुमारी,महिला पुलिस कर्मी सोनी कुमारी आदि शामिल थी। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि अब पुलिस विभाग में भी महिलाएं अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही है, ये गौरव की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...