कौशाम्बी, मार्च 2 -- जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में मंझनपुर में हुआ। इस दौरान अधिकारीद्वय ने जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने का निर्देश दिया। मौके पर अधिशासी अधिकारी करारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। फरियादियों की सुनवाई करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण, समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से चार का डीएम ने मौके पर निस्तारण करते हुए बाकी के निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.