फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- एसआईआर को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने 34 हजार के सापेक्ष 31 हजार मतदाताओं को नोटिस थमा दिए हैं। चुनाव आयोग ने मैपिंग से वंचित मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने का मौका दिया है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा इन मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन ने वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने को लेकर मतदाताओं की सुनवाई शुरू कर दी है। एक ओर बीएलओ मैपिंग से वंचित मतदाताओं को प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस तामील करा रहे हैं। वहीं तमाम लोग अपने अभिलेख लेकर सुनवाई के लिए तहसीलों में पहुंच रहे हैं। यहां पर लगातार मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है। बताते चलें कि एसआईआर से पूर्व फिरोजाबाद सदर तहसील क्षेत्र में 4 लाख 48 हजार मतदाता थे। एसआईआर के दौरान एक लाख 18 हजार मतदाताओं के नाम विभिन्न वजह से कट गए थे। इसके बाद तीन लाख 30 ...