प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विद्युत निगम के सदर डिवीजन के एक्सईएन रामआश्रय चौरसिया, एसडीओ पट्टी, एसडीओ नगर, एसडीओ गड़वारा, विजिलेंस की कुल पांच टीम ने शनिवार को दोपहर से शाम तक चेकिंग अभियान चलाया। एक्सईएन ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के आदेश पर आगामी पांच दिनों तक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को डिवीजन क्षेत्र के रखहा, दिलीपपुर, मंगरौरा, गंड़वारा में चेकिंग के समय 10 मकानों में चोरी से केबल लगी देख केस दर्ज कराया गया। 35 मकानों में स्मार्ट मीटर लगाने के 17 बकायेदारों से करीब दो लाख रुपये का बिल जमा कराया गया। 18 मकानों में भार अधिक देख लोड बढ़ाया गया। 15 बकायेदारों के मकानों से केबल काटी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.