आगरा, जनवरी 12 -- सदर थाना क्षेत्र के शिवहरे रोड पर सोमवार शाम सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में कार से आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। सड़क पर चल रहे वाहन थम गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना शाम करीब 6:40 बजे की बताई जा रही है। शिवहरे रोड स्थित बंगला नंबर 46 के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। लोगों ने कुछ समझा, इससे पहले ही आग तेज हो गई। आसपास के दुकानदार आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तभी कार की डिग्गी में रखा सीएनजी सिलेंडर नजर आया। सिलेंडर देखकर लोगों में दहशत फैल गई और सभी जान बचाने के लिए दूर हट गए। कई लोग आड़ और मोड़ में छिप गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काब...