संभल, मार्च 24 -- संभल। जामा मस्जिद के सदर जफर अली से रविवार को कोतवाली में हुई पूछताछ के दौरान उनसे मिलने बड़े भाई ताहिर अली एडवोकेट भी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए पुलिस पर शहर में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। जफर अली से मुलाकात करने के बाद कोतवाली से बाहर निकले ताहिर अली ने एएसपी डॉ. श्रीश्चंद्र से कहा कि आप शहर में तनाव बढ़ाना चाहते हैं। ताहिर अली ने बताया कि जफर अली को न्यायिक आयोग से समन मिला है और उन्हें सोमवार को आयोग के सामने अपना बयान दर्ज कराना है। पुलिस नहीं चाहती कि जफर अली अपना बयान दें, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। आगे कहा कि यह प्रशासन द्वारा दबाव बनाने की कोशिश है। जफर अली ने पूर्व में मीडिया के सामने बयान दिया था कि 24 नवंबर को हिंसा के दौरान पुलिस ने ही गोली चलाई थी। अब वह न्यायिक आयोग में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.