जमशेदपुर, जनवरी 16 -- सदर अस्पताल परिसर में नया फैब्रिकेटेड अस्पताल शुरू करने के मुद्दे पर गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने डॉक्टरों से बैठक की। उन्होंने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को आदेश दिया कि शुक्रवार सुबह से भर्ती होने वाले मरीजों को फैब्रिकेटेड अस्पताल में रखें, ताकि सदर अस्पताल के वार्ड को गंभीर व असाध्य रोगियों के लिए चिह्नित किया जा सके। सिविल सर्जन के अनुसार, सदर अस्पताल में रोज 20 से 25 मरीज विभिन्न परेशानियों के कारण भर्ती होते हैं। अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में मरीजों को रखने से सदर अस्पताल का बोझ कुछ कम होगा। इससे अतिरिक्त बेड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही गंभीर मरीजों पर डॉक्टर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे, क्योंकि फैब्रिकेटेड वार्ड में मरीजों की देखरेख के लिए 8 अतिरिक्त डॉक्टर नियुक्त हुए हैं, जिनमें से चार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.