जमशेदपुर, मार्च 6 -- सदर अस्पताल और एमजीएम में पोर्टेबल एक्सरे मशीन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। इस छोटी सी मशीन के नहीं रहने के कारण कई बार मरीजों को बाहर रेफर कर देना पड़ता है। सदर अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. गंधर्व नारायण सिंह ने बताया कि पोर्टेबल एक्स-रे की अस्पताल में काफी आवश्यकता है। दो-तीन दिन पहले एक मरीज काफी गंभीर अवस्था में अस्पताल आया और ऊपरी मंजिल पर उसका इलाज शुरू किया गया। उसकी स्थिति जानने के लिए उसका एक्सरे करना था। लेकिन वह खड़े होने की स्थिति में भी नहीं था। इससे न तो एक्सरे हो सका और न ही आगे इलाज संभव हो पा रहा था। पोर्टेबल एक्सरे मशीन होती तो इलाज किया जा सकता था। इसके कारण मरीज को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कई मरीज रोज आते हैं। सदर अस्पताल में जो एक्सरे मशीन है,...