गढ़वा, अप्रैल 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रामनवमी और अन्य पर्व त्यौहारों के दौरान नागरिक जरूरतों से जुड़ी शिकायतों और सुझावों को सुनने के लिए पुनः हेल्पलाइन नंबर 6203263175 जारी किया है। उक्त मोबाइल नंबर पर गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के नागरिक सप्ताह के सातों दिन सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे के बीच मैसेज कर सकते हैं। अगले 10 दिनों तक अनुमंडल पदाधिकारी स्वयं उक्त मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई जन शिकायतों और सुझावों को अटेंड करेंगे। शिकायतों का यथासंभव निवारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। एसडीओ ने बताया कि वैसे तो किसी भी कार्य दिवस में लोग कभी भी उनसे कार्यालय में आकर मिलकर अपनी बात रख सकते हैं, किंतु पर्व त्योहारों के दौरान कई बार लोग कार्यालय नहीं आ पाते हैं। ऐसे में वे अपनी शिकायत या सुझाव उक्त मोबाइल नंबर पर मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.