लखीसराय, फरवरी 8 -- लखीसराय। चिकित्सक की कमी झेल रहे सदर अस्पताल से महिला समेत दो चिकित्सक की कमी हो गई है। जानकारी के अनुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल नियमित नौकरी के बाद हलसी सीएचसी में नियुक्त हुई है। जबकि वरिष्ठ जेनरल फिजिशियन डॉ सुधांशु कुमार का तीन वर्षीय एग्रीमेंट समाप्त हो गया है। एक साथ दो चिकित्सक के आउट होने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन पर एक बार फिर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दबाव बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...