चाईबासा, फरवरी 4 -- चाईबासा। अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र चिकित्सालय में मंगलवार को 9 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी का आपरेशन नेत्र सर्जन डॉ ,सेलीन सोसन टोपनो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा, टोपनो ने कहा कि हर सोमवार को मरीजों की जांच की जाती है और मंगलवार को आपरेशन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का आपरेशन के साथ दवा और चश्मा नि, शुल्क दी जाती है। उन्होंने मोतियाबिंद के मरीजों को सदर अस्पताल आ कर लाभ उठाने की अपील की है।ऑपरेशन में नेत्र पदाधिकारी डॉ, मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो परिचारिका ज्योति हेरेंज, संजना देवी ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर, स्वीपर मुकेश करवा के अलावा प्रशिक्षु एएनएम का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.