चाईबासा, सितम्बर 18 -- चाइबासा।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के दिन बुधवार को नेत्र चिकित्सालय सदर अस्पताल चाईबासा में कुल 10 मोतियाबिंद मरीजों के अलावे 2 टेरीजियम (नाखुना) मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ सेलीन सोसन टोपनो के द्वारा 7 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन एवं नेत्र सर्जन डॉ सिरिल संदीप सवैयां के द्वारा 3 मोतियाबिंद मरीजों के अलावे 2 टेरीजियम मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर, परिचारिका ज्योति हेरेंज एवं संजना कुमारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.