जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- सदर अस्पताल में जिले के मोतियाबिंद मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन होगा, ताकि ग्रामीण मरीजों को निजी अस्पताल में पैसा खर्च न करना पड़े। मोतियाबिंद मरीजों का सदर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को ऑपरेशन की व्यवस्था होगी। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सदर अस्पताल में मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन को लेकर पत्र जारी किया। उन्होंने सभी प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों (सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी) को आदेश दिया कि मोतियाबिंद मरीजों को मंगलवार व गुरुवार को सदर अस्पताल रेफर कर दें। बताया जाता है कि राज्य अंधापन नियंत्रण पदाधिकारी ने 8 दिसंबर की बैठक में मोतियाबिंद ऑपरेशन समय से करने पर जोर दिया था। सिविल सर्जन के अनुसार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम व सहिया को मोतियाबिंद के मरीज की स्क्रीनिंग कर सदर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.