हाजीपुर, जनवरी 9 -- हाजीपुर/भगवानपुर । सं.सू. वैशाली जिले में हाजीपुर, भगवानपुर, पातेपुर समेत अन्य प्रखंडों में लावारिस कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ा हुआ है। वैसे भी सर्द मौसम में खासकर रात के समय सड़क पर घूमने वाले कुत्तों के हमले बढ़ जाते हैं। सुबह-सुबह भी ठंड के कारण ही ये कुत्ते बच्चों पर खासकर हमलावर दिखते हैं। हाजीपुर सदर अस्पताल की बात करें तो रोजाना करीब 150 मरीजों को (नए और पुराने) एंटी रेबिज सूई देने की व्यवस्था की गई है। सदर अस्पताल के प्रबंधक मजहर अली ने बताया कि रेबिज से पीड़ित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सातों दिन- 24 घंटे एंटी रेबिज सूई देने की व्यवस्था सदर अस्पताल में की गई है। उन्होंने बताया कि पहली बार अस्पताल पहुंचने वालों के लिए इमरजेंसी में और दूसरी और तीसरी डोज लेने के लिए आने वालों के लिए ओपीडी में व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.