सराईकेला, सितम्बर 25 -- सरायकेला। जिले में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत बुधवार को सदर अस्पताल सरायकेला में महिलाओं के लिए जांच शिविर लगाया गया। इसके तहत महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं एवं नेत्र जांच की गयी। स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवा के तहत 30 महिलाओं की एचआईवी काउंसिलिंग की गयी। वहीं, नेत्र चिकित्सक डॉ. पीएम बाड़ा के द्वारा 25 महिलाओं की नेत्र जांच की गयी। दो महिलाओं में मोतियाबिंद का असर पाया गया। डॉ. बाड़ा ने दोनों महिलाओं के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। मौके पर नेत्र सहायक अशोक महतो सहित अन्य स्वस्थ कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...