कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल में बीती रात एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से सदर अस्पताल से मरीजों के मोबाइल के गायब होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। घटना शनिवार की सुबह करीब चार बजे की है। अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीज गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच धर्मा कुमार नामक व्यक्ति अस्पताल के मरीज वार्ड में घुस गया। वार्ड में चार्ज पर रखे एक महिला मरीज के मोबाइल को चुराने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही महिला की नींद खुली, उसने शोर मचाना शुरू किया। महिला के शोर सुनकर आसपास सोए अन्य मरीज और उनके रिश्तेदार भी जाग गए और चोर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जितेंद्र कुमार, मनोज पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.