सहरसा, जनवरी 5 -- सहरसा, नगर संवाददाता/ मनीश कुमार सिंह। सदर अस्पताल परिसर में ही सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल निर्माण के लिए जमीन की संभावना जिला प्रशासन तलाश करने लगा है। दरअसल, डीएम दीपेश कुमार को जानकारी मिली है कि सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल निर्माण के लायक पर्याप्त जमीन है। यहां निर्माण होने पर लोगों को जिला मुख्यालय में ही मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल की सुविधा मिल जाएगी। सदर अस्पताल से रेफर या गंभीर मरीजों का यही मेडिकल कॉलेज में इलाज संभव करने में आसानी होगी। मेनहा में मेडिकल कॉलेज या अस्पताल खोलने के बाद उसका ओपीडी सदर अस्पताल में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए भी जिला मुख्यालय सही होगा, क्योंकि यहां नजदीक में पुलिस लाइन, थाना सह...