सीतामढ़ी, जून 18 -- सीतामढ़ी। जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप सदर अस्पताल सीतामढ़ी में आधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित लेप्रोस्कोपी यूनिट की स्थापना की गई है। यह पहल जिला स्वास्थ्य समिति और पिरामल टीम के सहयोग से पूरी की गई है। इस यूनिट की शुरुआत से अब मरीजों को बिना चीर-फाड़ के सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी, जिससे न केवल इलाज में आसानी होगी, बल्कि मरीजों की रिकवरी भी तेज़ होगी। इस पहल को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। क्योंकि अब तक ऐसी उन्नत सुविधाएं केवल निजी बड़े अस्पतालों में ही उपलब्ध थीं। लेकिन अब आम नागरिक भी इस सुविधा का लाभ सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत ले सकेंगे, वह भी पूरी तरह नि:शुल्क या बेहद कम खर्च में हो सकेगी। कोकन रेलवे का योगदान: इस यूनिट की स्थापना में कोकन रेलवे कॉरपोरेशन ने भी अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.